बेंगलुरु : बेंगलुरु से लखनऊ जा रही एआईएक्स कनेक्ट फ्लाइट ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद शनिवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग की। यह जानकारी एयर एशिया के अधिकारियों ने दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे उतरना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसको लैंडिंग करनी पड़ गई।

घटना की पुष्टि करते हुए एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘बेंगलुरु से लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट i5-2472 को एक मामूली तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इस वजह से फ्लाइट बेंगलुरु लौट आई।’

प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।’ वहीं अन्य फंक्शन को ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *