आजमगढ़: सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को फतेहगढ जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने जहरीली शराब कांड के मामले विधायक रमाकांत यादव के 14 दिनों की रिमांड को मंजूर कर लिया है। इसके बाद रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। वहीं, उनके समर्थकों की भीड़ देखते हुए पुलिस ने कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को फतेहगढ़ जेल से पुलिस सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को लेकर आजमगढ़ पहुंची। जहां दोपहर में एमएपी एमएलए कोर्ट में विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। वहीं, साल 2022 में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में हुई जहरीली शराब कांड के मामले में कोर्ट ने रमाकांत यादव को 14 दिन की रिमांड को मंजूर कर लिया। इसके साथ ही साथ अन्य मामले में भी उनकी पेशी हुई।

सपा विधायक रमाकांत यादव के अधिवक्ता आद्या शंकर दुबे ने बताया कि कुल आठ मुकदमे में सपा विधायक रमाकांत यादव की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। इसमें 7 छोटे-छोटे मामले थे, जबकि जहरीली शराब कांड के मामले कोर्ट ने 14 दिनों की रिमांड को मंजूर कर लिया है। इस दौरान सपा विधायक फतेहगढ जेल में ही रहेंगे। वहीं, कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकले सपा विधायक रमाकांत यादव ने कहा कि उनको फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। कुछ नहीं मिला तो जहरीली शराब कांड में फंसाया जा रहा है। हमको सरकार वर्ष 2024 तक जेल में बंद रखना चाहती है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *