नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनवान शख्स बन गए हैं। एशिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे कर दिया था पर एक बार फिर मुकेश अंबानी इस स्थान पर काबिज हो गए हैं। फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट 2023 में भारत के मुकेश अंबानी को 9वां स्थान मिला है और वो एशिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर सामने आए हैं।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में 65 साल के मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर आए हैं। इस तरह उन्होंने टॉप 10 में एक बार फिर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर आए हैं और उनकी कुल संपत्ति 211 अरब डॉलर की रही है।

फोर्ब्स की इस जानी मानी बिलेनियर लिस्ट में पिछले साल मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर थे और उनकी नेटवर्थ कुल 90.7 अरब डॉलर पर थी। इस साल की लिस्ट में मुकेश अंबानी इस समय माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बामर, गूगल के लैरी पेज और सरगी ब्रिन से आगे हैं। इतना ही नहीं फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से भी आगे बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें–  स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज, हिंदुओं की भावनाएं भड़काने का आरोप

अडानी अमीरों की संपत्ति में भारी गिरावट आई है और फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में ये 24वें स्थान पर आ गए हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह की नेटवर्थ में जो गिरावट आई है उसके चलते गौतम अडानी फोर्ब्स के अमीरों की लिस्ट में 24 वें स्थान पर फिसल गए हैं। 24 जनवरी को गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर थे और उनकी नेटवर्थ 126 अरब डॉलर थी। इसी दिन यानी 24 मार्च को अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट निकाली और तब से अडानी समूह के शेयरों में डाउनफॉल शुरू हो गया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *