बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बाहुबली मुख्तार अंसारी ने विशेष सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में एक अर्जी अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के जरिए दी है। वकील के जरिए दी गई अर्जी में मुख्तार अंसारी ने दुष्प्रचार रोकने की अपील की है। मुख्तार ने अपने नाम के आगे गुर्गा, माफिया, बाहुबली व डॉन लगाकर बदनाम करने का पुलिस और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर आरोप लगाया है। मुख्तार ने ये भी लिखा है कि देश के निर्माण में उसकी और उसके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इसे भी पढ़ें– यूपी में एक और गैंगस्टर का एनकाउंटर, UP STF ने मुठभेड़ में किया ढेर
कोर्ट में दी गई अर्जी आगे लिखा कि कई लोग मुझे माफिया डॉन, बाहुबली, गुर्गे जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर रहै हैं। मेरा दुष्प्रचार करने का कार्य किया जा रहा है। आगे ये भी लिखा है कि मैं कई बार विधायक रहा हूं और उसके परिवार और मेरी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जब मुझे चुनाव के मैदान में कोई हरा नहीं पाया, तो कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंदी कुचक्र रचकर मेरा राजनीतिक भविष्य खराब करने में लगे हैं।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।
