लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के कई जिलों से पहले ही कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है। वहीं अब प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश से कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है।
Uttar Pradesh lifts COVID-imposed curfew from all districts barring Meerut, Saharanpur & Gorakhpur as active cases in these three districts are above 600: ACS Information Navneet Sehgal
(file pic) pic.twitter.com/Csy9CQJtIl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 6, 2021
इन तीन जिलों में मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को रखा गया है। तीनों जिलों में अभी भी कोरोना के 600 से ज्यादा केस हैं, इसलिए इन जिलों में अभी के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। बता दें कि एक जून से ही प्रदेश में 600 से कम एक्टिव केसों वाले जिलों में प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी गई थी।
इसे भी पढ़ें– यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में डीएम का तबादला
