नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले आगामी मैच पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल हाल ही में इंग्लैंड के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं भारत के साथ सीरीज खेलने से पहले श्रालंकाई खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के साथ सीरीज पूरी की है। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी सीरीज को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं पूरे मामले को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे से लौटने वाले सभी खिलाड़ियों के घर जाने पर बैन लगा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एहतियात के तौर पर अपने खिलाड़ियों को घर भेजने की बजाए बायो बबल में ट्रांसफर कर दिया है।
श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई टीम आज ही कोलंबो पहुंचेगी और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद दूसरे बबल में जायेगी। रविवार को दौरा खत्म होने के बाद ब्रिटेन में ही टीम का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ श्रृंखला शुरू होने में समय नहीं रह गया है, तो कोई भी खिलाड़ी घर नहीं जायेगा। बबल से बबल में ही जायेंगे। अगर कोई पॉजिटिव पाया गया तो टेस्ट और पृथकवास और जांच के नियमों का पालन किया जायेगा। बता दें कि बता दें श्रीलंका और भारत को 13 जुलाई से वनडे और टी20 श्रृंखलायें खेलनी हैं।
इसे भी पढ़ें– मोदी सरकार ने बनाया नया मंत्रालय, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले लिया फैसला
