नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। इसके साथ ही देश के अन्य पांच राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं का भी आज परिणाम घोषित किया जाएगा। इसमं राजस्थान, झारखंड, असम, पंजाब और मेघालय राज्यों के बोर्ड परिणाम आज आएंगे। इन राज्यों के 10वीं या फिर 12वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। संबंधित राज्य के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट परीक्षा के परिणाम आसानी से देखे जा सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड

राजस्थान बोर्ड आज 10वीं कक्षा का परिणाम शाम 4 बजे जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं के छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकेंगे।

असम बोर्ड

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम आज 10वीं के परिणाम सुबह 11 बजे जारी कर देगा। परिणामों की घोषणा सुबह 11 बजे के बाद असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

मेघालय बोर्ड

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 12वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी करेगा। परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

पंजाब बोर्ड

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दोपहर 2:30 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर देगा। परिणाम जारी किए जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड

झारखंड बोर्ड आज 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ेंपूरे उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन तक भारी बारिश के संकेत, जानें कब-कहां होगी बारिश

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *