नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 9 अगस्त से साप्ताहिक बाजार खोले जाने को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरी दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू हुआ। इसके बाद से ही दिल्ली के साप्ताहिक बाजार बंद थे। हालांकि बाद में हर निगम क्षेत्र में एक साप्ताहिक बाजार को कोविड उपयुक्त व्यवहार और आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने के साथ खोलने की अनुमति दी गई।
Weekly markets are being opened from Monday. These r poor people. Govt is quite concerned about their livelihoods. However, everyone’s health and lives are also imp. I urge everyone to follow Covid appropriate behaviour after these mkts are opened.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2021
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार इन बाजारों से जुड़े गरीबों की आजीविका को लेकर चिंतित है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड उपयुक्त व्यवहार का अनुसरण करें। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और लिखा कि ‘सोमवार से साप्ताहिक बाजार खोले जा रहे हैं। ये गरीब लोग हैं। सरकार उनकी आजीविका को लेकर काफी चिंतित है। बहरहाल, हर किसी का स्वास्थ्य एवं जीवन भी महत्वपूर्ण है। मैं हर किसी से अपील करता हूं कि इन बाजारों के खुलने के बाद कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाएं।’
