लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 61 प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 24 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है। इससे पहले कांग्रस ने अपनी 125  प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट में 50 महिलाओं को मैदान में उतारा था। वहीं, 41 नामों वाली दूसरी लिस्‍ट में 16 और 89 प्रत्‍याशियों वाली तीसरी लिस्‍ट में 37 महिलाओं को जगह मिली थी।

 

कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्‍ट में अयोध्‍या से रीता मौर्य, कन्‍नौज से विनीता देवी, हमीरपुर से राज कुमारी और फतेहपुर की अयाह शाह से हेमलता पटेल समेत 24 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है। इसमें से एससी के लिए रिजर्व सात सीटें भी शामिल हैं। यही नहीं, कांग्रेस ने इस लिस्‍ट में अपने प्रत्‍याशी दो भी बदले हैं। हाथरस से सरोज देवी की जगह कुलदीप कुमार सिंह और बिजवासन से अभिनव भार्गव की जगह वंदना भार्गव को मैदान में उतारा है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *