जौनपुर: यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खौफ बदमाशों को सता रहा है। दबंग अब अपनी दबंगई छोड़ कर योगी के डर से सरेंडर करने लगे हैं। योगी सरकार में पुलिस-प्रशासन ने भी गुंडों को दबोचने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में जिले में 50 हजार का इनामी बदमाश खुद एसपी कार्यालय में पहुंच कर सरेंडर कर दिया।
बुलडोजर बाबा से खौफजदा होकर बदमाश रवि तिवारी उर्फ विरे ने आत्मसमर्पण कर दिया है। रवि तिवारी पर हत्या में धारा 302 और 120 धारा के तहत मामला दर्ज था। सुलतानपुर पुलिस कई दिनों से मामले में फरार चल रहे रवि की तलाश में जुटी थी। इतना ही नहीं 50 हजार के इनामी आरोपी की तलाश खुटहन पुलिस को भी थी।
इसे भी पढ़ें– गोरखनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला, ‘अल्ला-हू-अकबर’ का नारा लगा मंदिर में घुसने का प्रयास
बता दें कि रवि तिवारी सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबाहा का निवासी है। इसका एक भाई मनीष तिवारी भी 50 हजार का इनामी है। फिलहाल पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।
