नई दिल्‍ली: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी जारी रखी है। सोमवार को सप्‍ताह की शुरुआत भी तेल कीमतों में इजाफे के साथ हुई है। कंपनियों ने महानगरों समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में कीमतें बढ़ा दी हैं।

तेल कंपनियों ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। दिल्‍ली में अब पेट्रोल 103.81 रुपये प्रति लीटर के रेट में बिक रहा है, जबकि डीजल 95 रुपये लीटर को भी पार कर गया है। मुंबई में तो पेट्रोल 119 रुपये के करीब पहुंच गया जबकि डीजल 103 रुपये लीटर से भी ज्‍यादा महंगा बिक रहा है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *