जौनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवयीस दौरे पर जौनपुर पहुंचे। यहां उन्हें सपा छात्र नेता का विरोध झेलना पड़ा। सीएम योगी के फ्लीट को सपा छात्र नेता आशीष मुलायम ने काला झंडा दिखाया।

सीएम योगी जैसे ही मेडिकल कॉलेज से निकले वैसे ही सपा छात्र नेता आशीष मुलायम ने सीएम योगी के फ्लीट को काले झंडे दिखाए। आशीष मुलायम ने बताया कि सीएम योगी का हम इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह मेडिकल कॉलेज सपा के कार्यकाल में प्रस्तावित हुआ था और सूची कार्यकाल में इसका कार्य आरंभ भी हुआ था, लेकिन यह सरकार (बीजेपी) इस मेडिकल कॉलेज का क्रेडिट लेने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें–  योगी सरकार का बड़ा फैसला, उर्दू में भी लिखा जाएगा सभी सरकारी अस्पतालों का नाम

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवयीस दौरे पर जौनपुर पहुंचे हैं, यहां सीएम मेडिकल कॉलेज और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे। साथ ही जनपद में 257 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। सीएम योगी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रमों में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण शामिल है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *