मुजफ्फरनगर : जिले के योग साधना यशवीर आश्रम में रामपुर जिले के 80 लोगों ने हिंदू धर्म में घर वापसी की है। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने शुद्धि यज्ञ किया। दस साल बाद घर वापसी करते हुए उस्मान फिर से अरविंद कुमार बन गया है।

तितावी थाना क्षेत्र के बघरा स्थित आश्रम में रविवार देर रात हवन हुआ। ब्रह्मचारी यशवीर महाराज ने बताया कि रामपुर के 80 लोग यहां पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि करीब दस साल पहले वह मुस्लिम बन गए थे। उन पर दबाव डाला गया था, जिसकी वजह से वह धर्म बदलने के लिए मजबूर हो गए थे। लेकिन अब दोबारा वह हिंदू धर्म में वापसी करना चाहते हैं।

इसके बाद शुद्धि यज्ञ किया गया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद जावेद को प्रेम प्रकाश, इमराना को कनिका, उस्मान को अरविंद, फातिमा को दीक्षा, सानिया को नंदिनी और बरखा को सुमन नाम दिया गया है। ब्रह्मचारी यशवीर महाराज ने कहा कि यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि उनका स्वाभिमान जाग गया है। इसी वजह से वह दोबारा हिंदू धर्म अपना रहे हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *