लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने न्याय के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्व कुश्ती में भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय बेटियां कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख पर शोषण का आरोप लगा रही हैं। उनके गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।

विश्व कुश्ती में भारत का नाम रौशन करके गौरवपूर्ण स्थान पाने वाली भारतीय बेटियाँ कुश्ती फेडरेशन ऑफ इण्डिया के प्रमुख पर शोषण के गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग को लेकर आन्दोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए। जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को रविवार को पुलिस ने जबरन हटा दिया और उनके तंबू भी उखाड़ दिए। प्रदर्शन कर रही महिला खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर शोषण का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *