प्रयागराज: एक बार फिर सूरज की किरणों ने रफ्तार पकड़ी है। आने वाला सप्ताह भीषण गर्मी के साथ लू से भरा होगा। ऐसे में जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को हिदायत भी दी है। आईएमडी की मानें तो पारा 46 डिग्री के पार जा सकता है।

बीते सोमवार को उमस भरे मौसम ने लोगों को खूब छकाया। शाम 5 बजे के बाद भी घर से बाहर निकलने पर पसीना चलता रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा। बुधवार से लेकर शुक्रवार तक लू का प्रकोप रह सकता है। इन 3 दिनों के भीतर तापमान 44 से 46 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रोफेसर प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने बताया कि गर्म हवा की वजह से हवा में मौजूद नमी गायब हो जाएगी। 11 जून के बाद पूरब से चलने वाली हवा नमी साथ लेकर आएगी। इसकी वजह से उमस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आनेवाली गर्मी से जूझना भी पड़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता की बात करें तो या 28 फीसद दर्ज की गई।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *