पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में कावड़ यात्रा निकलने के दौरान कांवड़ियों ने जमकर अवैध असलहों का प्रदर्शन किया था। अवैध तमंचों के साथ सड़क पर जमकर हंगामा किया। हैरानी की बात तो ये थी कि इस यात्रा के दौरान पूरनपुर पुलिस के साथ-साथ एसडीएम पूरनपुर भी ड्यूटी पर मौजूद दिखाई दिए और यात्रा पूरी करवा रहे थे।

दरअसल पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार वाले दिन बाइक के जरिए कांवड़ियों ने कावड़ यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने हिस्सा लिया था। यह कांवड़िए जब पूरनपुर तहसील के विभिन्न चौराहो से राउंड लगा रहे थे, तो उन्होंने अवैध असलहों का जोरदार प्रदर्शन किया। कांवड़ियों द्वारा इस तरह की हरकत को देखते हुए वहां खड़े लोगों ने इस पूरी वारदात की वीडियो बनाकर सोशल मीड़िया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल होने लगी। वायरल हो रही वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से अवैध असलहों का प्रदर्शन किया गया था।

इसे भी पढ़ें– कांवड़ चढ़ाने के दौरान गिरी मंदिर के बरामदे की छत, 1 लड़की की मौत, 11 घायल

वहीं जैसे ही वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस के आला अधिकारियों ने इसको गंभीर मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई करने में जुट गए और दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *