मऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक उमेश पांडेय गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मधुबन से चुनाव लड़ा था। यहां उन्हें 3000 वोटों से हार मिली थी।

बताया जा रहा है कि उमेश पांडेय के भाजपा में जाने से पार्टी को घोसी विधानसभा के उपचुनाव में फायदा होगा। उनके साथ ही मधुबन नगर पालिका के अध्यक्ष गणेशमल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने घोसी से उमेश पांडेय के भाई की हत्या के आरोपी रहे सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। इससे सपा ने साफ कर दिया है कि जब-जब वह सत्ता में आएगी वह गुंडागर्दी ही करेगी।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *