मऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घोसी पहुंचे। यहां उन्होंने घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है, इसलिए हर बार पुलिस काे आगे कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान संकट में है। नौजवानों के लिए सरकार काम नहीं कर रही है। यहां स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। आज सभी लोग सपा के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह का समर्थन करें। सभी लोग इन्हें जिताएं। अखिलेश यादव ने वोटरों से सपा को वोट देने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें–  सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम स्थल पर लगी आग

अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी के समर्थन में बापू इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे। बता दें कि, 5 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट पर मतदान होना है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *