मऊ: जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में रविवार को अपने घर के लॉन में बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत सदस्य पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी दोनों को छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मंडल अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के दादा दीपचंद्र सोनकर की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की में जुटी हुई है।
पीड़ित के दादा दीपचंद्र सोनकर ने बताया कि वह अपने नाती मनोज सोनकर के साथ लॉन में बैठकर किसी मामले में बात कर रहे थे। मनोज भाजपा मंडल अध्यक्ष होने के साथ नगर पंचायत कोपागंज का मनोनित सदस्य है। आरोप है कि दोस्तपुरा के रहने वाले सोमभर सोनकर, बिरजू सोनकर, मुंशी, चौथी, सुनिल, दरोगा, अर्जुन, मुंशी, अर्जुन की पत्नी सभी लोग वहां आकर उनके परिसर की चाहरदीवारी को ढहाने लगे। मनोज ने जब इसका विरोध किया तो सभी ने उस पर घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
नगर पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष से मारपीट की खबर मिलते ही एसओ अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने दीपचंद्र सोनकर की तहरीर पर दो महिलाओं सहित 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।