लखनऊ: मोदी सरकार की ओर से एक बार फिर से उज्जवला योजना की रीलॉन्चिंग की जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के महोबा से योजना की शुरूआत की जाएगी। इसके साथ ही वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। यह जानकारी पीएमओ ने दी है। इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री 10 अगस्त को उज्ज्वला योजना 2.0 का शुभारंभ करेंगे.https://t.co/mmcnTkKjM8
— PIB in Uttar Pradesh (@PibLucknow) August 8, 2021
बता दें कि पीएम मोदी 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्ज्वला 2.0 का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों को फ्री LPG कनेक्शन दिया जाएगा। हालांकि पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत करेंगे।
इस बार उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थी को गैस कनेक्शन के साथ-साथ स्टोव और पहली बार भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री मिलेगा। उज्ज्वला 2.0 के तहत केंद्र सरकार इस वित्तीय वर्ष में लगभग एक करोड़ गैस कनेक्शन गरीबों को मुफ्त में बांटेगी। बता दें कि पीएम मोदी ने 1 मई, 2016 को भी बलिया जिले से इस योजना के पहला संस्करण (उज्ज्वला 1.0) को लॉन्च किया था।
इसे भी पढ़ें– मऊ के बेलौली सोनबरसा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल
