मऊ : जिले के दोहरीघाट थाने क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार तीन मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में बेलौली सोनबरसा गांव के पास शनिवार की देर रात एक कार गड्ढे में फंसकर पलट गई। कार पलटने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहा है। मरने वालों में तीन मासूम बच्चे भी हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग छत्तीसगढ़ के मधुबन से मऊ के दुबारी में जा रहे थे। सभी लोग गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। दुबारी जाते समय बेलौली सोनबरसा के बार रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ। यह सभी लोग दुबारी में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *