औरैया : जिले के जिलाधिकारी सुनील वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी सरकार ने इनकी संपत्तियों को जांच करने का आदेश भी दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील वर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और काम काज में लापरवाही के आरोप में हुई है। साल 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील वर्मा, रायबरेली के रहने वाले हैं। बताया गया कि सुनील वर्मा के खिलाफ विजिलेंस की जांच होगी।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही सरकार ने प्रतापगढ़ जिले में तहसीलकर्मी की हत्या के आरोपी एसडीएम को सस्पेंड कर जांच शुरू की थी। राज्य सरकार ने प्रतापगढ़ में तैनात सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को नायब नजीर की हत्या के आरोप में निलंबित करने का आदेश दिया था।
इसे भी पढ़ें– गोरखनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला, ‘अल्ला-हू-अकबर’ का नारा लगा मंदिर में घुसने का प्रयास
इससे पहले सरकार ने सोनभद्र के डीएम रहे टीके शिब्बू को निलंबित किया था। उन पर अवैध खनन के साथ-साथ चुनाव में बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी लापरवाही से काम करने का आरोप था। वहीं बीते दिनों गाजियाबाद के एसएसपी पर भी गाज गिरी थी। एसएसपी पवन कुमार को कर्तव्यों का पालन ना करने के आरोप में निलंबित किया गया था।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।
