लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को सितंबर तक बढ़ा दिया है। यह योजना का छठा चरण होगा। इस दौरान 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करने का लक्ष्य है। योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल 2020 से मई 2022 तक प्रदेश में कुल 147.77 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का निशुल्क वितरण कराया है।

सरकार ने पिछले साल मई और जून में लाभार्थियों को 14.15 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया। जुलाई 2021 से नवंबर 2021 में कुल 8.45 लाख मीट्रिक टन चावल और 26.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं लाभार्थियों को वितरित किया गया था। योजना के पांचवें चरण में लाभार्थियों को 11.26 मीट्रिक टन चावल और 16.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिया गया।

इसे भी पढ़ें–  अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके सरकारी आवास पर दी दबिश

यूपी सरकार का दावा है कि इस निशुल्क राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम और फिर शपथ ग्रहण के अगले ही दिन हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था और अब सितंबर तक के लिए फिर बढ़ाया गया है। यूपी चुनाव में प्रचार के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस योजना को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया था।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *