मऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को झटके पर झटके लग रहे हैं। पार्टी छोड़ने वालों की लाइन सी लग गई है। ओपी राजभर को एक हफ्ते में ही तीसरा बड़ा झटका लगा है। मऊ में सुभासपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत दर्जनों लोगों ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले पार्टी उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर समेत कई लोगों ने पार्टी छोड़ी थी। तीन दिन पहले ही 45 पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सुभासपा को अलविदा कहा था। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह समेत कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। एक हफ्ते पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर के पार्टी छोड़ने के बाद सुभासपा में बढी अन्तर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की बाढ सी आ गई है।

मऊ के मधुबन मोड स्थित किशोर वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुभासपा के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर और जिला उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर अपने विजन से भटक गये हैं और केवल धन कमाने के लालच में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

इसे भी पढ़ें– कोर्ट में पेशी से पहले अचानक बेहोश हुए घोसी के सांसद अतुल राय

कहा कि पिछडों, अति पिछड़ा, दलितों, शोषितों के संरक्षण के लिये बनी पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है। केवल पैसा कमाना ही ओपी राजभर का उद्देश्य बन गया है। जिला उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा से रास्ता भटक गई है। इससे अब इसमें बने रहना मुश्किल हो गया है। कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं वहां रहना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ पार्टी के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *