लखनऊ: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लाने के लिए बांदा से कल यूपी पुलिस की विशेष टीम पंजाब भेजी जाएगी। आईजी के. सत्यनारायण ने बताया कि मुख्तार अंसारी को विशेष सुरक्षा के बीच रोपड़ जेल से बांदा लाया जाएगा। इसके साथ ही बांदा मण्डल कारागार में सुरक्षा-व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। जेल में आने-जाने वाले लोगों के साथ ही अन्य अपराधियों पर भी नजर रखी जाएगी। कारागार में जेल पुलिस के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से दो इंस्पेक्टर, अतिरिक्त पुलिस बल भी जेल के बाहर मौजूद रहेंगे।

बता दें कि मुख्तारी अंसारी अभी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद यूपी सरकार मुख्तार को उनके गृह प्रदेश में लाने की तैयारी कर रही है। जेल प्रशासन की ओर से भी इसके लिए बैठकें की जा रही हैं। मुख्तार अंसारी को फिलहाल बांदा जेल में रखने की रणनीति बनाई गई है। मुख्तार को बांदा की 15-16 नंबर बैरक में रखा जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *