लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच देश भर में ऑक्सीजन की कमी चल रही है। देश के सभी शहरों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट पर रिफीलिंग के दौरान एक ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

दरअसल, लखनऊ के चिनहट स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन सिलेंडर में रिफीलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से प्लांट में एक सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। धमाके में प्लांट के ऊपर पड़ा शेड भी हवा में उड़ गया। इस पूरे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें–  यूपी में अब सोमवार तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *