लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को लेकर अब एक बार फिर से नया आदेश लागू किया है। नए आदेश के तहत प्रदेश में लागू आंशिक लॉकडाउन की सीमा को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लागू नियम के अनुसार पहले प्रदेश में गुरुवार सुबह तक ही लॉकडाउन लगाया जाना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सोमवार सुबह तक कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी नए नियमों के अनुसार अब प्रदेश में 10 मई यानि सोमवार सुबह 7 बजे तक प्रदेश में पहले की तरह ही पाबंदियां जारी रहेंगी। नए नियम के अनुसार प्रदेश में लॉकडाउन की सीमा को चार दिन तक और बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस नए नियम के अनुसार भी पहले की तरह ही जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

बता दें कि योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने और समुचित उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति गठित की है। इस समिति में कुल 14 सदस्य हैं। लखनऊ एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान इस समिति के अध्यक्ष है। वहीं इस समिति के संयोजक प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक होंगे।

इसे भी पढ़ें–  केंद्र ने दी राज्यों को दी 14 दिन के सख्त लॉकडाउन की सलाह

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *