नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण देश भर में लगातार बढ़ रहा है। आज देश में चार लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से रोकने का फैसला लिया है। उत्तरी रेलवे विभाग के अनुसार 9 मई से राजधानी, शताब्दी, और दुरंतों एक्सप्रेस जैसी 28 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा।

देखें लिस्ट– रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची

रेलवे विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तरी रेलवे ने कम यात्रियों और कोविड केसों में इजाफे की वजह से 28 ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों को बंद किया गया है, उनमें 8 जोड़ी (अप एंड डाउन) शताब्दी स्पेशल ट्रेनें हैं। साथ ही इसमें 2 जोड़ी जन शताब्दी, चार जोड़ी दुरंतो और 4 राजधानी ट्रेनों को शामिल किया गया है। इनके अलावा कई स्पेशल, फेस्टिवल स्पेशल और वंदे भारत ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। हालाकि रेलवे ने पिछली बार की तरह इस बार भी अपनी सेवाओं को रोकने जैसी अटकलों का खंडन किया है।

इसे भी पढ़ें– यूपी में अब सोमवार तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *