मेरठ: जिले में राष्ट्रीय गौसेवा संघ की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक गौसेवा संघ मेरठ की जिलाध्यक्ष तान्या वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बता दें कि राष्ट्रीय गौसेवा संघ उत्तर प्रदेश के 54 जिलों में कार्यरत है और गौ सेवा कर रही है। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज गौड़, कार्यालय प्रभारी आदित्य त्रिपाठी और मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा के निर्देश पर मेरठ की जिलाध्यक्ष तान्या वर्मा ने संगठन के विस्तारण के लिए बैठक आयोजित की।

यह बैठक कोरोना प्रोटोकाल के देखते हुए गूगल मीटिंग के जरिए की गई। इसमें सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तान्या वर्मा ने बताया की हमारा संगठन गौ सेवा के लिए हमेशा समर्पित है। किसी को कोई भी समस्या हो तो वह सूचित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिससे जहां भी गौ माता को कोई भी परेशानी हो अथवा कोई भी जीव संकट में हो तो वो उक्त नंबर पर सूचित कर सकते हैं।

बैठक के दौरान बादल अग्रवाल, धर्मेद्र सिंह, कार्तिक जौहरी, मनीष गुप्ता, रेनू, हिमांशु, वंश, शुभम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेंओवैसी के दावे का ओमप्रकाश राजभर ने किया खंडन, कहा- सीटों को लेकर अभी नहीं हुआ है फैसला

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *