आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनैतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए दुर्गा प्रसाद यादव की जुबान फिसल गई और उन्होंने अपनी ही पार्टी को उखाड़ फेंकने की बात कह डाली। ऐसे में अब विधायक के साथ-साथ पार्टी की भी जमकर किरकिरी हो रही है।

बता दें कि दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़ सदर विधानसभा से 8 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में दुर्गा प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव को लेकर वोटर को अपने पक्ष में लेने के लिए जनसंपर्क के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में उत्साहित होकर समाजवादी पार्टी को उखाड़ फेंकने की ही बात कह डाली। हालांकि, उसी बीच पीछे से किसी ने उनको गलती का एहसास करा दिया, जिसके बाद उन्होंने भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात कही।

इसे भी पढ़ेंयोगी सरकार ने बदला झांसी रेलवे स्टेशन का नाम

बता दें कि दुर्गा प्रसाद यादव ने साल 1981 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। इसके बाद शिबली नेशनल पी.जी कॉलेज से एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की है। कॉलेज के समय से राजनीति की शुरुआत करते हुए वर्ष 1985 में सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़कर सफलता प्राप्त की। इसके बाद जनता दल पार्टी से 1989 व 1991 में विधायक हुए। इसके बाद समाजवादी पार्टी से 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 लगातार विधायक रहे। तब से लेकर आजतक वह इसी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं अखिलेश सरकार की सरकार में वह स्टांप निबंधन पंजीयन मंत्री, वन मंत्री व परिवहन मंत्री भी बनाये गये थे।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *