लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को झटका दिया है। वाराणसी से सपा के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल हो गए हैं। सपा MLC शतरुद्र प्रकाश ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर भाजपा की तारीफ़ की थी। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत बाजपेई ने शतरुद्र प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है। उन्होंने समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपना जीवन समर्पित किया है। चाहे लोहिया जी हो, राज नारायण जी हो या मुलायम सिंह यादव हो सभी के साथ इन्होंने संघर्ष किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कई बार गिरफ़्तारियां दी और लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो बार मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। गंगा की सफ़ाई के लिए अभियान में हिस्सा लिया। शतरुद्र प्रकाश ने काशी कोरिडोर के उद्घाटन और काशी के कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इनके जैसा व्यक्तित्व आज भाजपा में ज्वाइन कर रहा है जिससे भाजपा का भी क़द बढ़ेगा। आप भाजपा में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है।

इसे भी पढ़ेंनए साल पर मऊ में लॉकडाउन, जश्न मनाने पर होगी कार्रवाई

वहीं, शतरुद्ध प्रकाश ने कहा कि मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि आज भाजपा का साधारण सदस्य बन गया हूं। 1963 से लेकर आज तक मैंने गैर कांग्रेस की राजनीति की है। आज राज नारायण की पुण्यतिथि है। आज भी दो धराएं निकली थी, एक थी भाजपा की और एक सोशलिस्ट आंदोलन की। मुझे आज कहना पड़ रहा है कि सोशलिस्ट आंदोलन अपने पथ से हर गया है। आज काशी विश्वनाथ धाम भारत की अस्मिता के रूप में सामने आया है। वो अकल्पनीय काम है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *