मऊ: जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के साथ मधुबन तहसील के बाढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम धर्मपुर विशुनपुर (विंटोलिया) के पास घाघरा नदी में यू0पी0पी0सी0एल0 लखनऊ द्वारा कराए गए ड्रेजिंग द्वारा चैनेलाइजेशन एवं स्क्रीनिंग कार्य तथा ग्रामसभा नथ्थूपुर रजवाहा में नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नथ्थूपुर रजवाहा के नवनिर्मित पुल का अभी तक रैंप का निर्माण नहीं होने पर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विंटोलिया के पास घाघरा नदी में ड्रेजिंग सिस्टम से चैनेलाइजेशन एवं स्क्रीनिंग के कार्य के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से इसके कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने विंटोलिया के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं स्थानीय लोगों से भी बाढ़ से होने वाले कटान एवं जन धन की क्षति के बारे में जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें– अब 6 महीने के अंतराल पर लगवा सकते हैं कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज, नई गाइडलाइन जारी
बाढ़ के दौरान बचाव के संबंध में विभिन्न उपायों के बारे में भी उन्होंने उपस्थित लोगों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि बाढ़ से बचाव की सारी तैयारियां पूर्ण रखें, जिससे बाढ़ के दौरान होने वाली क्षति को कम किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने एवं सभी बाढ़ चौकियों पर संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।
