मऊ : जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बकवल मोड़ के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक पॉलीटेक्निक का छात्र है, घटना के समय वह कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली चेहरे को छूते निकली। उधर दिनदहाड़े गोली चलने से बकवल मोड़ पर हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया।

छात्र गाजीपुर जिले के शादियाबाद का रहने वाला है, जिसकी पहचान साहिल कुमार पुत्र शिवचंद्र राम के रूप में हुई है। वह सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बकवल स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वह पैदल ही कॉलेज जा रहा था। अभी वह बकवल मोड़ के पास पहुंचा था कि बाइक से आए तीन बदमाशों बाइक से आए। यहां साहिल को आवाज देकर रोका। जिसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरा और साहिल को निशाना बनाते हुए गोली चला दी।

बदमाश द्वारा चलाई गई गोली साहिल के चेहरे के छूते हुए निकल गई। हादसे को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े बकवल मोड़ पर गोली चलने की सूचना से हड़कंप की स्थिति बन गई। जबकि कुछ दूरी पर सरायलंखसी थाना के साथ पुलिस मुख्यालय भी है। बदमाशों के इस बेखौफ घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा, सरायलंखसी एसओ सुनिल सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल को बीएचयू रेफर कर दिया।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *