लखनऊ: दस दिन तक यूपी से रूठे रहने के बाद मानसून एक बार फिर से लौट रहा है। पूरे यूपी में मानसून की सक्रियता बन रही है। यह सक्रियता मध्यम से तेज बारिश कराएगी। अगस्त के पहले सप्ताह तक बारिश के बने रहने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणी के उत्तर की ओर खिसककर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में पहुँचकर लखनऊ से होकर गुजरने की संभावनाएं बन रही हैं। पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पुरवा हवाओं ने बारिश का एक माहौल तैयार किया है। पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रतिक्रिया होने के कारण यूपी के पश्चिमी हिस्से में मानसून की सक्रियता में वृद्धि हुई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यूपी में मानसून सक्रिय हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना ज्यादा है। अगस्त के पहले सप्ताह में पूरी यूपी में बारिश होने की संभावना है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *