लखनऊ : उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक उठापटक का दौर लगातार जारी है। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के नेताओं द्वारा दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्रा, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत और सपा के डॉ. मनोज कुमार ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली।

इनके साथ में इन नेताओं के समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम लिया है। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा कायम है। 2017 की तरह इस बार भी 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *