बलिया: सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के काफिले पर बुधवार देर रात हमला हुआ। बलिया के अखार गांव में दयाशंकर सिंह पर UP32 EK 7273 नंबर की फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फॉर्च्यूनर समेत एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

इधर, भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश थी और इस हमले को योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। इसमें वो बाल-बाल बच गए। बता दें कि दयाशंकर सिंह बलिया की सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। दयाशंकर सिंह पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों वो और उनकी पत्नी स्वाति सिंह दोनों ही भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, जिसके बाद पति पत्नी का झगड़ा सबके सामने आ गया था। हालांकि भाजपा ने स्वाति सिंह का टिकट काट दिया और दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *