अलीगढ़: जिले में शुक्रवार को फ्लाइओवर के नीचे बस पलट जाने से जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 30-40 यात्री सवार थे जिनमें से 25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें फर्रुखाबाद जा रही एक बस के फ्लाईओवर से गिरने की सूचना मिली। बस में लगभग 30-40 यात्री सवार थे। इनमें से 25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा अलीगढ़ के रोरावर इलाके में दिल्ली-कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ। खचाखच भरी बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर से नीचे गिरी। बस के नीचे गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह बस से लोगों को निकाला।

इसे भी पढ़ें–  यूपी में 13 IAS और 20 PCS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले

सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह घायल यात्रियों को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में एडमिट करवाया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से 5 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *