मैनपुरी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2014 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। उनके आशीर्वाद से भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव जीता।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नया इतिहास बनाने का मौका मिल रहा है। मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए। विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं होगा।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। आपके क्षेत्र में विकास की प्रकिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि को चुने की आवश्यकता है। ऐसे नहीं है जो चुनाव में नाते-रिश्तेदारी निकालते हों।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *