दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहा पर एक सनकी आशिक ने 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपी साहिल ने किशोरी पर चाकू से हमला किया और फिर 20 बार चाकू से वार किए। बाद में आरोपी ने किशोरी पर पत्थर से भी हमला किया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शाहबाद के डेरी इलाके की यह घटना है। 16 साल की किशोरी अपनी दोस्त के बेटे के बर्थडे पर जा रही थी। इस दौरान साहिल नाम के युवक ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच बहसबाजी हुई और फिर आरोपी ने किशोरी पर चाकू से 20 से ज्यादा बार वार किए। इसके बाद युवक ने किशोरी पर पत्थर से भी हमला किया और छह बार उसका चेहरा कुचल दिया।

पुलिस के मुताबिक, साहिल और किशोरी की दोस्ती थी, लेकिन बीते कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। किशोरी जब अपनी दोस्त के बेटे के बर्थडे में जा रही थी तो इसी बीच आरोपी युवक ने किशोरी को रास्ते मे रोका और उसपर कई बार चाकू से हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *