मऊ: जिले से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के किनारे ग्रीनलैंड में बने अवैध निर्माण पर प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाईयों का दौर जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर तमसा नदी के तट पर बने अवैध निर्माण को गिरवाने का काम किया. इस दौरान बुलडोजर लगाकर दो अवैध मकानों को गिरवाया गया. बताया जा रहा है कि दोनों मकानों की कीमत एक करोड़ के करीब होगी.
