मऊ: जिले के घोसी क्षेत्र में एक लाइनमैन की मौत हो गई. दरअसल, यह लाइनमैन मिर्जा जमालपुर गांव में बिजली के पोल  पर चढ़कर तार खींचने का काम कर रहा था. इसी दौरान उसके साथ से रस्सी फिसल गई और वह ऊपर से गिर गया. उसके गिरने के बाद वहां उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बता दें कि मृतक लाइनमैन आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र का रहने वाला था.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *