मऊ: जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. एसपी के निर्देश पर जिले के 9 अपराधियों को जिला बदर घोषित किया गया है. यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है. बता दें कि इसमें मुख्तार अंसारी गिरोह के दो और बाकी अन्य सात अपराधियों सहित कुल 9 अपराधियों को जिला बदर घोषित किया गया है. इसमें मुख्तार अंसारी गिरोह के अजित सिंह और प्रभात राय को जिला बदर घोषित किया गया है. वहीं अन्य में रमेश यादव, गौरव सिंह, मुन्ना, फुलना, प्रशांत, जगदीश यादव और सचिदानंद चौहान को जिला बदर घोषित किया गया है.
