मऊ: घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय राजभर ने शुक्रवार को घोसी में स्थित सीताकुंड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उनके साथ सीओ घोसी और चेयरमैन पति अब्दुल कयूम भी मौजूद रहे. इस दौरान विधायक विजय राजभर ने सीओ और चेयरमैन से यहां की व्यवस्ठाओं के बारे में बातचीत की. साथ ही स्थानीय लोगों से भी उन्होंने चर्चा की.
