मऊ: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है. पुलिस ने दोनों लोगों का चालान काटते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि रामपुर थानाध्यक्ष रामकेसर सिंह ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दो लोगों को शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर उनका चालान काटा गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि इन दोनों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है.
