मऊ: जिले के मुंशीपुरा इलाके में उपजिलाधिकारी ने गरीब और पात्र लोगों को कंबल वितरित किया. जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दो दर्जन से अधिक लोगों में कंबल वितरित किया. इस दौरान उन्होंने कंबल वितरित करने के बाद उन लोगों की समस्याओं के बारे में भी बात की. वहीं कंबल पाकर ठंड में ठिठुर रहे लोगों के चेहर पर भी रौनक देखने को मिली. उन्होंने कंबल वितरित करने को लेकर उपजिलाधिकारी की सराहना की.
