मऊ: करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को आज शाम को ही जिला एवं सत्र न्यायालय की ओर से जमानत मिल गई है. बता दें कि देवेंद्र सिंह को पुलिस ने एक होटल से नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें शाम तक ही जमानत भी मिल गई. दरअसल, देवेंद्र सिंह को सपा नेता महेंद्र चौहान के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बता दें महेंद्र चौहान चौहान ने कलेक्ट्रेट में ही सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसके बाद वहीं पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महेंद्र चौहान के साथ मारपीट की थी. वहीं मारपीट के बाद से ही देवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसी मामले में पुलिस ने आज दोपहर में उन्हें गाजीपुर तिराहे पर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था. वहीं शाम तक देवेंद्र सिंह को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *