मऊ: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल, बलिया जिले का रहने वाला अमरनाथ (35) अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर जा रहा था. इसी दौरान मधुबन-बेल्थरा रोड पर सामने से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आनन-फानन में फतेहपुर मण्डाव सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल अमरनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
