मऊ: जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रविवार की रात एक गांव में एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक मासूम से दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वह सोमवार को अपने खेत में गए थे. इस दौरान उसकी तीन वर्षीय पुत्री और छह वर्षीय पुत्र ही घर पर थे. परिजनों का कहना है कि घर पर किसी के न होने पर उनके पड़ोस में ही रहने वाले घनश्याम नाम के लड़के ने 6 वर्षीय उनके बेटे को धमकी देकर शांत करा दिया और 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.
काम से वापस लौटने के बाद परिजनों ने जब 6 वर्षीय बेटे से पूछा तो पूरा मामला पता चला. इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *