मऊ: जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में स्थित गोहनानगर में आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. दरअसल गोहनानगर क्षेत्र में कैलाश वर्मा की आभूषण की दुकान है. रविवार की रात चोरों ने कैलाश वर्मा की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोरों ने दुकान से करीब 5 लाख की चोरी की है. चोरों ने आलमारी में रखे 50 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
सोमवार को जब दुकानदार कैलाश वर्मा दुकान पर पहुंचे, तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. वहीं आलमारी देखने के बाद उन्होंने चोरी की शिकायत स्थानीय पुलिस से की. वहीं कैलाश की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश कर रही है.
