मऊ: जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में व्यक्ति ने आत्महत्या करने की बात कही है. साथ ही उसने इसकी वजह आर्थिक कमजोरी और व्यापार में घाटा होना बताया है. सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि इस आत्महत्या की वजह कोई और नहीं है, बल्कि वह स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा है. साथ ही उसने लिखा है कि इसमें परिवार वालो को परेशान न किया जाए. बता दें कि यह सुसाइड नोट उसने क्षेत्राधिकारी के नाम पर लिखा हुआ है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
